पंसस नीलम देवी ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

चंदवा। चंदवा पश्चिमी पंचायत समिति सदस्य नीलम देवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता इंद्रजीत शाह उर्फ बंटी ने को चंदवा पश्चिमी पंचायत अंतर्गत गेरुआगढ़ा, अंबेडकर नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले दर्जनों गरीब, असहाय और वृद्ध लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। कड़ाके की ठंड के बीच यह पहल जरूरतमंदों के लिए राहत लेकर आई। कंबल वितरण के दौरान पंसस नीलम देवी ने कहा कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करना और उसकी सेवा करना ईश्वरीय कार्य के समान है। हम सभी को ऐसे मानवीय और नेक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में शीतलहरी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, जिससे गरीब और असहाय लोगों को ठंड से बचाव में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता इंद्रजीत शाह बंटी ने कहा कि ठंड के इस मौसम में कंबल गरीब पंचायतवासियों के लिए बेहद आवश्यक है। सरकार के साथ-साथ समाज के सक्षम लोगों को भी आगे आकर असहायों और जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड से परेशान न हो। कंबल पाकर वृद्धों और असहाय लोगों के चेहरे पर खुशी और राहत साफ नजर आई। कंबल वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *