बरकाकाना।पोचरा निवासी अनिल नायक को झारखंडी क्षेत्रीय कलाकार सोसायटी झारखंड का रामगढ़ जिला अध्यक्ष बनाया गया हैं।राजधानी रांची में आयोजित विशेष कार्यक्रम में पद्मश्री महावीर नायक की उपस्थिति में झारखंडी क्षेत्रीय कलाकार सोसायटी झारखंड का गठन किया गया।गठन के दौरान समाजसेवी सह कलाकार अनिल नायक की उपलब्धियों को देखते हुए रामगढ़ जिला का अध्यक्ष बनाया गया है।कार्यक्रम में बतौर मुख्य संरक्षक उपस्थित झारखंड के पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने उपस्थित कलाकारों को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।मौके पर उपस्थित कलाकार राजेश राज,दिल्लू दिलवाला,सिकंदर राज,विशेश्वर मिंज,अजय महतो,प्रदीप महतो ने अनिल नायक के उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ शुभकामनाएं संदेश दिया है।वही सोसायटी के रामगढ़ जिला अध्यक्ष बनाए जाने के उपरांत अनिल नायक ने वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मिली हुई जिमेवारी को बखूबी निभाते हुए रामगढ़ जिले के कलाकारों के हक अधिकार एवं अन्य सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास करूंगा।बताते चलें कि अनिल नायक के जिला अध्यक्ष बनने से स्थानीय लोगों सहित परिजनों में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *