सोनादेवी विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, कुणाल षड़ंगी रहे मुख्य अतिथि

आज दिनांक 22 दिसंबर को घाटशिला प्रखण्ड के कीताडीह स्थित सोनादेवी विश्वविद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया।
इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता एवं बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंदों का जीवन बचाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने आयोजकों को इस पुनीत कार्य के लिए साधुवाद दिया।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा और जनहित के प्रति सकारात्मक संदेश दिया गया, जिससे क्षेत्र में रक्तदान के प्रति जागरूकता और बढ़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *