प्रोजेक्ट अफसर पहुंचे लिट्टीपाड़ा मनरेगा योजनाओं की जमीनी जांच, दिए निर्देश

पाकुड़।( लिट्टीपाड़ा) प्रोजेक्ट अफसर मोतिउर रहमान लिट्टीपाड़ा ब्लॉक के पंचायत नवाडीह व कुंजबोना के विभिन्न गांवों में मंगलवार को पहुंच कर मनरेगा से जुड़ी योजनाओं की जांच की। अपने फील्ड विजिट में प्रोजेक्ट अफसर ने दीदी बारी योजना,बिरसा हरित ग्राम योजना, गाय शेड,कूप निर्माण तथा मिट्टी मोड़म सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया। दिदिबाडी निरीक्षण के क्रम में लाभुक दीदी को मौशमी सब्जी के साथ साथ नींबू ,पपीता, इत्यादि फलदार पौधा लगाने का निर्देश दिया है।
बिरसा हरित ग्राम योजनाओं में रख रखाव तथा मिश्रित खेती करने तथा प्राक्कलन के अनुरूप सूचना बोर्ड,जलकुंड निर्माण इत्यादि निर्माण का निर्देश ग्राम रोजगार सेवक को दिया ।
लीलातरी ग्राम में मिट्टीमोरम सड़क निर्माण में कनीय अभियंता से सड़क की चौड़ाई का मापी कराया । साथ ही प्राक्कलन के अनुरूप गुणवत्ता पर ध्यान देते हुए नियमित रूप से एनएमएमएस के माध्यम से मस्टररोल में अंकित मजदूरों के अनुसार उपस्थिति कैप्चर करने का निर्देश दिया है। इस मौके पर बीपीओ मानिक दास, कनीय अभियंता,ग्राम रोजगार सेवक,मुखिया एवं लाभुक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *