सेरनदाग सरस्वती पूजा समिति की पुनर्गठन

टंडवा: सेरनदाग मंदिर प्रांगण में वर्षों की भांति इस वर्ष भी क्लब प्रांगण में धुमधाम से सरस्वती पूजा समारोह मनाने का निर्णय लिया गया। इसे लेकर बैठक की गई,जिसकी अध्यक्षता बिनोद साहु, संचालन मोहन कुमार ने की। बैठक में पिछले वर्ष का आय व्यय का लेखा- जोखा प्रस्तुत किया। सभा ने संतुष्ट होकर सर्वसम्मति से जोरदार तालियों से स्वागत कर ध्वनि मत से पारित किया। इस वर्ष भी धुमधाम से पूजा समारोह मनाने हेतू पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया जिसमें संचालक पारस कुमार गुप्ता,अध्यक्ष बसंत कुमार,सचिव गणेश कुमार साहु,कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार,उपाध्यक्ष सुरेश कुमार,उमेश साहु,उपसचिव विवेक कुमार,सुधांषु कुमार,व्यवस्थापक अजय कुमार साहु, सोमनाथ कुमार मिडिया प्रभारी दिनेश कुमार साहु,पूजा प्रभारी देवेन्द्र साहु,संजय कुमार,पुजारी संतोष कुमार व संतोष कुमार साहु ,मुख्य कार्यकारणी सदस्यों में होरिल कुमार,बिजय कुमार साहु,हेमराज कुमार,नेतलाल कुमार,रविन्द्र कुमार,सुबोध कुमार साहु,मंटु कुमार,सुबोध कुमार,लोकनाथ कुमार,नारायण साहु व त्रिवेणी आंनद तथा संरक्षक मंडली में निर्मल साहु,बजरंगी प्रसाद साहु,मोहन कुमार,गोबिंद साहु,सुरेश साहु,मनोज साहु,कृष्ण कुमार ,ओम प्रकाश साहु व झंकु साहु को बनाया गया है। इस मौके पर लक्ष्मण साहु, मनोज कुमार साहु,राहुल कुमार,विकाश कुमार,घनश्याम कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *