अवैध बालू से लदा ट्रैक्टर पुलिस ने किया ज़ब्त

मनिका लातेहार मनिका ।थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास के नेतृत्व में पुलिस ने राकींकला स्थित नकटा नदी में छापेमारी कर अवैध बालू ढो रहे एक ट्रैक्टर को ज़ब्त किया। पुलिस की सख्त कार्रवाई की
जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि बिना किसी वैध कागजात के नदी से बालू का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा था। ज़ब्त ट्रैक्टर पिपरा गांव निवासी मोहित रंजन का बताया जा रहा है। ट्रैक्टर को थाना परिसर में रखा गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने कहा कि अवैध खनन पर्यावरण और सरकारी राजस्व दोनों को नुकसान पहुंचाता है, इसलिए इस पर पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे भी ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *