अपर उपायुक्त ने नीमडीह अंचल कार्यालय का किया ओचक निरिक्षण, सरकारी भूमि संरक्षण के दिए निर्देश
चांडिल : नीमडीह प्रखंड में जयवर्धन कुमार अपर उपायुक्त ने नीमडीह अंचल कार्यालय में ओचक निरिक्षण किया।निरिक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयीन कार्यप्रणाली अभिलेखों के संधारण और भूमि से समंधित प्रशासनिक प्रकियाओं की विस्तार से समीक्षा की।निरिक्षण के उपरांत ऊपर उपायुक्त ने अंचल कर्मियों के साथ बैठक कर भूमि से जुड़े मामलों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी कर्मचारियों को लंबित भूमि मामलों का निर्धारित समय -सीमा के अंदर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अपर उपायुक्त ने कैतूंगा और हाकासारा ग्राम पहुंच कर स्थित सरकारी जमीन का स्थलीय निरिक्षण किया।इसी क्रम में अपर उपायुक्त ने गोल्ड माइंस क्षेत्र अंडा क्षेत्र का भ्रमण कर वहां की कार्यरत मजदूरों सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों और बीमा नियमों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान अपर उपायुक्त जयवर्धन के साथ नीमडीह अंचल अधिकारी अभय कुमार द्विवेदी सहित अंचल कर्मी उपस्थित रहे।









