राजकीय कृत्य प्लस टु उच्च विद्यालय मनिका के बच्चों ने किया शैक्षिक भ्रमण
मनिका लातेहार मनिका। भारत सरकार के ऐपिसी योजना के अंतर्गत बुधवार को राजकीय कृत्य प्लस टू उच्च विद्यालय मनिका के नौवीं कक्षा मे अध्ययनरत छात्र छात्राओं को ज्ञानवर्धन हेतु उनका शैक्षिक भ्रमण विद्यालय की ओर से कराया गया। वही विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ मृगेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में सुरक्षित वाहन के माध्यम से सभी छात्र छात्राओं विद्यालय से चलकर पलामू किला, बेतला नेशनल पार्क, केचकी संगम, डीऐभी इंजीनियरिंग कॉलेज तथा परंपरागत गोवंश सर्वधन केंद्र का भ्रमणकिया। प्राचार्य मृगेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में भ्रमण पर गए छात्र छात्राओं मैं किताबों में काल्पनिक रूप वरणीय जीव जंतुओं को अपने खुले आंखों से देखकर रोमांचित हुए। उन्होंने बताया कि ऐसे भ्रमण से बच्चों की शैक्षिक क्षमता विकसित होती है। छात्र-छात्राओं सर्वागीण विकास के लिए ऐसे आयोजन को आवश्यकता बताया गया। शैक्षिक भ्रमण में जिससे उन्हें किताबों से हटकर व्यवहारिक ज्ञान मिला, भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं के बीच काफी उत्साह दिखा बच्चों ने काफीबढ़-चढ़कर प्रत्येक स्थलों का निरीक्षणकिया एवं अपना ज्ञानवर्धन किया। इस दौरान सभी शिक्षक शिक्षिकाएं समेत अन्य कर्मी ने भी भ्रमण कार्यक्रम का आनंद उठाया।









