घाट शिला रोजगार मेला में विधायक ने बाँटे नियुक्ति पत्र
श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, नियोजनालय घाटशिला द्वारा आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेला, घाटशिला में बतौर मुख्य अतिथि विधायक सोमेश चंद्र सोरेन शामिल हुए।
यह राज्य के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एक सराहनीय कदम है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के प्रशिक्षित स्थानीय युवाओं को रोजगार का सुनहरा अवसर प्राप्त हो रहा है।
इस अवसर पर मेले में चयनित कई अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए।









