भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की।*

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह जिला सांसद प्रतिनिधि NHAI छोटू राजा ने आज नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने नवीन को उनके नूतन दायित्व के लिए अंगवस्त्र भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। भेंट के दौरान युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष छोटू राजा ने कहा कि नितिन नवीन एक अनुभवी, निष्ठावान एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने वाले नेता हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें नवीन के साथ कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ था, जहाँ उनके कुशल नेतृत्व, कार्यशैली एवं कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदनशीलता से वे अत्यंत प्रभावित हुए। राजा ने कहा कि नवीन का लंबा संगठनात्मक अनुभव भारतीय जनता पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। छोटू राजा ने यह भी कहा कि नितिन नवीन के मार्गदर्शन में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा, दिशा एवं प्रेरणा मिलेगी, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त किया जा सकेगा। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण एवं संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला लातेहार के सोशल मीडिया प्रभारी पंकज यादव भी उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों तथा युवाओं की भागीदारी को लेकर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *