स्कूल की बाउंड्री वॉल नहीं होने से छात्रों को होती है परेशानी
सरकारी स्कूल में सुरक्षा की कमी से छात्रों और शिक्षक काफी परेशान रहते है। प्रखंड के बाड़ू पंचायत के तुरकाई गांव स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में स्कूल परिसर के चारों ओर कोई बाउंडरी वॉल नहीं है। जिससे बच्चों की सुरक्षा जोखिम में है। स्कूल के पास से सड़क गजरने से वाहनों का आना जाना लगा रहता है। बिना बाउंड्री वॉल खुला होने के कारण खतरा अधिक बढ़ गया है, क्योंकि बिना बाउंड्री के छात्र खेलते समय सड़क पर या आसपास के झाड़ियों और खेतों की ओर उले जाते हैं।
विद्यालय में पढ़ाने वाली शिक्षिका सुनीता मुर्मू ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को कई बार लिखित आवेदन दिया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सुनीता मुर्मू ने कहा कि बच्चों के लिए बाउंड्री नहीं होने से स्कूल में रखकर पढ़ाना कठिन है। अगर वे खेलते समय सड़क पर चले गए तो हादसा हो सकता है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से बाउंड्री बनवाने की मांग की है।
विद्यालय में शिक्षक की भी कमी है। केवल एक शिक्षिका के भरोसे स्कूल चल रहा है।









