सीएचसी में कल से लगेगा प्रखंड स्वास्थ्य मेला

उच्च पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को आमजन तक पहुँचाने के लिए 07 जनवरी को प्रखंड स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा। सिविल सर्जन पाकुड़ ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर आयोजित स्वास्थ्य मेला में डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति कर दी है। वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. खालिद अहमद ने जानकारी देते हुए कहा कि ​इस मेले का मुख्य उद्देश्य आयुष्मान भारत, डिजिटल मिशन, मातृत्व शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम और गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के प्रति जागरूकता फैलाना है। मेले में विशेष रूप से दिव्यांगों के लिए शिविर लगाए जाएंगे, जहाँ हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग, ईएनटी (नाक-कान-गला), दंत रोग और मनोचिकित्सक अपनी सेवाएँ देंगे। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस शिविर में सभी सेवाएं का लाभ अवश्य उठाए। साथ ही शिविर में विकलांग सर्टिफिकेट भी बनाया जाएगा।

इन डॉक्टरों की रहेगी मौजूदगी….
डॉ. खालिद अहमद ने आगे बताया कि ​स्वास्थ्य मेले के सफल संचालन के लिए डॉ. डेविड डोमन बास्की, डॉ. प्रकाश मुर्मू, डॉ. राम प्रसाद यादव, डॉ. नईमुद्दीन और डॉ. शाहरूख अकबर को प्रतिनियुक्त किया गया है। विभागीय उच्च पदाधिकारी ने संबंधित चिकित्सको को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर स्वास्थ्य जांच और दिव्यांग शिविर में कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल से शिविर में दिव्यांग बोर्ड के कर्मियों को भी शिविर में अपनी योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *