राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन की हुई बैठक, नए श्रम कानूनों के विरोध पर बनी रणनीति

सौंदा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन की एक आवश्यक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता शशि भूषण सिंह ने किया। बैठक की शुरुआत पिछले वर्ष कार्य के दौरान अथवा अन्य कारणों से दिवंगत हुए श्रमिकों की आत्मशांति हेतु शोक सभा के आयोजन से हुई। इसके उपरांत उपस्थित सदस्यों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं। सभा में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए श्रम कानूनों के विरोध पर विस्तार से चर्चा हुई। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि ये कानून श्रमिक हितों के प्रतिकूल हैं और इसके खिलाफ संगठित रूप से आंदोलन की आवश्यकता है। साथ ही सदस्यता बढ़ाने को लेकर सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। बैठक में सदस्यों की समस्याओं पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया गया। बैठक में नागेश्वर मिश्री, सुनील महतो, देवेंद्र कुमार सिंह, नौशाद हुसैन, शैलेन्द्र सिंह, धर्मदेव यादव, ओम प्रकाश यादव, बिमल बिहारी श्रीवास्तव, एस.एन. प्रसाद एवं वशिष्ठ मुनि विश्वकर्मा प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *