बिनोद कुमार गंझु के नेतृत्व में कंबल वितरण
बढ़ती ठंड को देखते हुए बिनोद कुमार गंझु की पहल पर मासीलौंग गांव में गरीब एवं वृद्धजनों के बीच कंबल का वितरण किया गया। बिनोद कुमार गंझु द्वारा एनटीपीसी प्रबंधन से कंबल उपलब्ध कराने की मांग की गई थी, जिसे प्रबंधन ने गंभीरता से लेते हुए सोमवार को ग्रामीण वृद्धों एवं महिलाओं के बीच कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी के प्रतिनिधि दिनेश कुमार, अभिषेक आनंद, उज्ज्वल कुमार के साथ-साथ गांव के डबलू गंझु, सत्येंद्र उरांव, बालेश्वर भोगता, विद्वान उरांव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। कंबल वितरण से ग्रामीणों में खुशी देखी गई और उन्होंने इस पहल के लिए आयोजकों व एनटीपीसी प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया गया।









