बहरा गोड़ा में 15 हज़ार सी एफ टी बालू जब्त, एफआईआर दर्ज

बहरागोड़ा क्षेत्र पिछले कुछ समय से बालू की तस्करी के लिए चर्चा में है।जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास जारी है कि इस पर लगाम लगाया जाय।कुछ हद तक प्रशासन को सफलता भी मिली है।इसी प्रयास में अंचल अधिकारी बहरागोड़ा और थाना प्रभारी बहरागोड़ा द्वारा संयुक्त रूप से स्वर्णरेखा तटीय गांव मधुआबेडा में छापामारी की गई।प्रशासन द्वारा अवैध भंडारित 15000 सी एफ टी बालू जब्त किया गया।जब्त बालू का परिवहन कर अंचल परिसर में भंडारित किया गया।पुलिस द्वारा जांच में पाया गया है कि भंडारण में नरेन मुंडा,संजय नायक,दुर्गा मुंडा, देबू ओझा की संलिप्तता रही है।तत्काल कांड संख्या85/25के तहत मामला दर्ज किया गया है।उक्त मामले में जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *