रामकृष्ण विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल का एनुअल स्पोर्ट्स शुरू

बहरागोड़ा के रामकृष्ण विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल का चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार से हुआ. प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने मशाल जलाकर किया. विद्यार्थियों के बीच रिले रेस,खो–खो आदि समेत कई प्रतियोगिता हुई. पहला दिन खेले गए प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर थाना प्रभारी श्री कुशवाहा ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी है.खेल से बौद्धिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है. इस स्कूल के विद्यार्थी स्टेट लेवल में खेल कर विद्यालय को अलग ही पहचान दी है.स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुमन कल्याण मंडल ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ बेहतर शैक्षणिक माहौल देना हम लोग का एकमात्र उद्देश्य है. यहां के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी रुचि रखते हैं. मौके पर अध्यक्ष सुमन कल्याण मंडल,प्राचार्य अशोक कुमार पाल, प्रशासक शिव शंकर माईती,दीपंकर साहू,खेल शिक्षक देव रंजन सेनापति समेत स्कूल के सभी शिक्षक खेल को सफल बनाने में जुटे हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *