अंचल कार्यालय कांके परिवार ने वनभोज आयोजित किया।
अचंल कार्यालय परिवार ने रविवार को राड़हा जंगल पतरातू रोड में वनभोज सह पिकनिक कार्यक्रम का आयोजन किया. पिकनिक में अंचल कार्यालय परिवार के सदस्यों ने जमकर मस्ती की व प्राकृतिक नजारों के बीच खूबसूरत वादियों में खाना का आंनद उठाया. साथ ही वहां दर्जनों गरीब बच्चों को पिकनिक में शामिल कर उन बच्चों को खाना खिलाया. इस मौके पर उपप्रमुख अजय बैठा, सीओ अमित भगत, सीआइ चितरंजन टूडू, राजस्व उपनिरीक्षक रवींद्र प्रसाद, दुर्गेश मुंडा, संजय कुमार, मुकेश कुमार, सुभाष नायक, रामलाल, ललित, अमित कुमार, इफेतखार अहमद, सोहेल अहमद, फैसल, राजू, हादी सहित कई थे।









