अभियान का वर्षांत समारोह – 2025, 21 दिसंबर को।

अभियान फॉर ए बेटर टुमॉरो का वरीय नागरिकों के सम्मान में आयोजित वर्षांत समारोह 2025 का आयोजन दिनांक 21 दिसम्बर को घाटशिला महाविद्यालय परिसर में होगा।
विदित हो कि अभियान प्रत्येक वर्ष 60 से ऊपर के उम्र के वरीय नागरिकों के लिए दो तरह का कार्यक्रम आयोजित करता है।
पहला दिसंबर में इंडोर कार्यक्रम जिसमें सभी वरिष्ठ नागरिक गण अपना कला का प्रदर्शन करते हैं जैसे गीत, संगीत, वादन, कविता, आवृति, नाटक, जादू, वादन, उपदेश, प्रहसन, मिमिकरी, अभिनय, माइम, रेखांकन, चित्रांकन, शिल्प आदि। अर्थात “4 मिनट मनमाना” और फरवरी माह के प्रथम रविवार को आउटडोर कार्यक्रम जिसमें पैदल चाल प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। अभियान ने 21 दिसंबर को आयोजित वर्षांत समारोह में घाटशिला और आसपास के सभी वरिष्ठजनों को सादर आमंत्रित करता है। सभी वरिष्ठ प्रतिभागियों को मणिमला पाल चिर यौवन सम्मान 2025 से सम्मानित किया जाएगा। समारोह के बाद कॉलेज परिसर में ही सहभोज होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *