बीडीओ ने तेलियापोखर पंचायत में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण

बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव ने तेलियापोखर पंचायत के सोलपेटिया, लौंगबेहरा और तेलियापोखर गांवों में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना तथा आयुष्मान आरोग्य की स्थिति को बारी‑बारी से देखा और आवश्यक दिशा‑निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने आवास योजना के तहत बन रहे घरों की गुणवत्ता, बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत किए जा रहे जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण कार्य और आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित कर्मियों को कार्य में गति लाने और लाभार्थियों को समय पर लाभ सुनिश्चित करने का स्पष्ट निर्देश दिया।इस मौके पर बीपीओ रिजवान फारूकी, आवास समन्वयक देवासीस दास, कनिया अभियंता रंजीत मंडल, मुखिया मरियम मुर्मू, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक समेत अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *