50 लाख की रंगदारी मांगने वाला अपराधी गिरफ्तार

बीजीआर कंपनी से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने वाले एक शातिर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। आरोपी ने 21 नवम्बर की संध्या बीजीआर कंपनी के कर्मचारी मधुसुदन के मोबाइल पर अपराधी ने फोन कर 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय मुर्मू 23 वर्ष गोड्डा जिला के बोआरजोर थाना क्षेत्र के जिरली गांव निवासी के रूप में पहचान की गई है। इसकी जानकारी पुलिस अवर निरीक्षक मदन कुमार ने दिया। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर थाना में कांड संख्या 74/25 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष अनुसंधान दल ने अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में बीजीआर कंपनी के कर्मचारी मधुसूधन से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले का सफल उद्भेदन करते हुए शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि ​अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने ​एक लावा कंपनी का की-पैड मोबाइल फोन। ​एक एयरटेल कंपनी का सिम कार्ड बरामद किया गया है।

आरोपी की आपराधिक इतिहास…
​गिरफ्तार अभियुक्त अजय मुर्मू का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। वह बोआरीजोर (गोड्डा) थाना कांड संख्या 13/22 के तहत नामजद आरोपी है।

छापेमारी दल में ये पुलिस पदाधिकारी थे शामिल…
छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक मदन कुमार शर्मा, पुअनि चंदन कुमार सिंह, पुअनि बुदीलाल मुर्मू, पुअनि कवीन्द्र मिश्रा, ​सअनि सुरेश गोप के अलावे अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *