सांसद ने डीसी को लिखा पत्र, टुसु एवं मकर संक्रांति के पूर्व नदी घाटों के सफाई की मांग

सांसद बिद्युत बरण महतो ने जमशेदपुर के dici को एक पत्र लिखकर कहा है कि यह आगामी टुसू परब एवं मकर संक्रांति को ध्यान में रखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत सभी नदी घाटों एवं जल स्रोतों की अविलंब साफ-सफाई की जाए। पत्र में सांसद श्री महतो ने कहा है कि टुसू एवं मकर संक्रांति पर पूरे झारखंड विशेष कर पूर्वी सिंहभूम में पूरे मनोयोग एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाता है । विषेशकर आदिवासी और मूलवासी परिवार पूरे मनोयोग से इस पर्व को मानते हैं । इस अवसर पर प्राय सभी लोग नदी घाटों पर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में तालाब आदि पर जलाशयों पर स्नान कर भगवान सूर्य को नमन कर पर्व की शुरुआत करते हैं।
सांसद श्री महतो ने उपायुक्त से कहा है कि इस पर्व की परंपरागत पवित्रता को ध्यान में रखते हुए सोनारी दूमुहानी ,बारीडीह, बागबेड़ा,बडौदा घाट ,कदमा ,मेरिन ड्राईब,भूईयाडिह आदि स्थानों के नदी घाटों का तत्काल साफ सफाई किया जाए एवं ग्रामीण क्षेत्र के तालाबों एवं मेला स्थानों की समुचित स्वच्छता की व्यवस्था की जाए।
श्री महतो ने कहा कि इस बाबत नगर निकायों के पदाधिकारियों एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को समुचित दिशा निर्देश दें ताकि यथाशीघ्र इसे संपन्न कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *