राजमहल सांसद एवं विधायक मिले केंद्रीय मंत्री से मानिकचक गंगा पुल निर्माण का सौंपा मांग पत्र।

साहिबगंज।झारखंड से पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली झारखंड के एक मात्र गंगा नदी पर गंगा पुल निर्माण की मांग को लेकर राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा व विधायक मो. ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने संयुक्त रूप से केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर राजमहल के लंबित गंगा पुल निर्माण की मांग को केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखें है।सांसद विजय एवं विधायक राजा ने केंद्रीय मंत्री को क्षेत्र के विकास एवं जनहित के लिए इस मांग को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा है। कि अगर गंगा पुल का निर्माण होता है तो गंगा नदी पर झारखंड से पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली एक मात्र पुल बनेगी जो दोनों ही राज्यों के लिए महत्वपूर्ण होगी। झारखंड राज्य में विशेष कर साहिबगंज जिला एवं संथाल परगना आर्थिक, सामाजिक एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण से समृद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *