जरूरत मंद के बीच बांटे गए कम्बल
विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री हेमलाल मुर्मू जी के सौजन्य से क्षेत्र में बढ़ते हुए ठंड को देखते हुए, क्षेत्र के लोगों के लिए कंबल उपलब्ध कराए गए जिसको लिट्टीपाड़ा के प्रखण्ड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा एवं प्रखण्ड सचिव जावेद आलम के द्वारा प्रखण्ड के जामजोड़ी, कुंजबोना, लिट्टीपाड़ा, नावाडीह पंचायत के जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण किया गया। मौके पर इन सभी पंचायतों के अध्यक्ष, सचिव व दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









