भुरकुंडा में द होप हॉस्पिटल के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 23 दिसंबर को

भुरकुंडा। द होप हॉस्पिटल, रामगढ़ के सौजन्य से आगामी 23 दिसंबर को भुरकुंडा पंचायत भवन में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जनरल फीजिशियन डॉ. एस. देव और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आशु मल्होत्रा अपने सहयोगियों के साथ नि:शुल्क सेवा देंगे। शिविर में चिकित्सकों द्वारा जांचोपरांत चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा। मरीजों का आरबीएस और बीएमडी टेस्ट भी किया जाएगा। साथ ही साथ जरूरी दवाओं का निशुल्क वितरण भी किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए भुरकुंडा पंचायत के मुखिया अजय पासवान ने बताया कि 23 दिसंबर को रामगढ़ जिले के प्रतिष्ठित द होप हॉस्पिटल के सौजन्य से पुनः एक बार क्षेत्र के लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को हर संभव स्वास्थ्य सुविधा मुहैया हो इसके लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लें और स्वास्थ्य लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *