तालझारी में टीकाकरण और ज़ीरो डोज कार्यक्रम पर उन्मुखीकरण
तालझारी । सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बुधवार को टीकाकरण और ज़ीरो डोज कार्यक्रम पर उन्मुखीकरण किया गया। इस कार्यशाला में एसडीसी स्कूल संस्था के बिनोद कुमार ने सभी प्रतिभागियों को स्वागत करते हुए बताया कि टीकाकरण बिल्कुल सुरक्षित एवं सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क उपलब्ध हैं।
बीपीएम विजय कुमार ने टीकाकरण को बढ़ावा देने हेतु सभी धर्मगुरुओ से सहयोग हेतु अपील की और बताया कि टीकाकरण सभी के लिए बिल्कुल सुरक्षित एवं असरदार है इससे 12 प्रकार के जानलेवा बीमारियों से बचाया जा सकता है। जिला समन्वयक रंजीत कुमार
ने बताया कि भारत सरकार द्वारा ज़ीरो डोज कार्यक्रम झारखण्ड के केवल एक जिला साहिबगंज में चलाया जा रहा है जिसमें स्कूल संस्था, यूनिसेफ के सहयोग से साहिबगंज जिले में टीकाकरण मांग को बढ़ावा देना, ज़ीरो डोज बच्चों की संख्या में कमी लाने हेतु स्वास्थ्य विभाग को तकनीकी सहायता प्रदान की जा रही है।इस कार्यशाला में एसडीसी स्कूल संस्था के विनोद कुमार ने टीकाकरण के महत्व एवं इससे बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को होने वाले लाभों के बारे में सभी को अवगत कराए। मौके पर बीपीएम विजय, स्कूल संस्था से रंजीत कुमार, विशाल बैभव, डब्लू एच ओ मॉनिटर, सहिया सहिया साथी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।









