स्वतंत्रता सेनानी कोल विद्रोह के महानायक वीर बुधु भगत का मनायी गयी जयंती, हुआ कुड़ुख भाषा व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

रंका/गढ़वा – आदिवासी सरना विकास परिषद गढ़वा के तत्वावधान में 17 फरवरी 2026 दिन मंगलवार को गढ़वा प्रखंड अंतर्गत ग्राम – प्रतापपुर, टोला – भैसमारवा बगईया सरना समिति के सहयोग से स्वतंत्रता सेनानी व कोल विद्रोह के महानायक वीर बुधु भगत की 234वीं जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत वीर बुधु भगत जी की तस्वीर पर फूलमाला अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात वीर बुधु भगत जी की जीवनी एवं इतिहास पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में कुड़ुख भाषा एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा का भी आयोजन किया गया, जिसमें शारदा उराँव प्रथम, निर्मल उराँव द्वितीय एवं रंगिता उराँव तृतीय स्थान प्राप्त किया। ये सभी बच्चे उंचरी मझिगवां लुरकुड़िया  रंका से शिक्षक सुनील उराँव के नेतृत्व में भाग लिए। सफल विद्यार्थियों को गमछा, प्रशस्ति पत्र, कलम, कॉपी, कुछ नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन के द्वारा दंडाधिकारी के रूप में श्री अनोद उराँव को तैनात किया गया था। इस मौके पर जिला सरना समिति अध्यक्ष बीरेंद्र उराँव, उपाध्यक्ष महेंद्र उराँव, जगदीश उराँव सुनील उराँव संतोष उराँव, सुनेश उराँव, मनोज उराँव , लवली उराँव, दिलीप टोप्पो, सुमंती टोप्पो शंकर उराँव, राजबली उराँव, उमेश उराँव ,मुखलाल उराँव, रामधारी उराँव ,राजेंद्र उराँव ललिता उराँव, प्रतापपुर मुखिया शफीक खान एवं मुखिया प्रत्याशी मोहन राम सहित सैकड़ो उराँव समाज के लोग महिला, पुरुष, बच्चे एवं बच्चियां उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *