पांडेडीह में मंत्री इरफ़ान अंसारी ने निभाया चुनावी वादा — ‘जोड़ा पाठा बली’ कर पूरा किया संकल्प, पूरे गांव में श्रद्धा और उत्साह का माह

जामताड़ा जिले के पांडेडीह में मंगलवार का दिन आध्यात्मिक उत्साह और भक्ति से परिपूर्ण रहा, जब झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी ने अपने चुनावी संकल्प को पूरा करते हुए “जोड़ा पाठा बली” का व्रत निभाया। चुनाव जीतने के बाद मंत्री जी ने मां काली के चरणों में मन्नत पूरी करने का वादा किया था, जिसे आज उन्होंने सच्ची आस्था के साथ पूर्ण किया।

कार्यक्रम की शुरुआत अज़हरुद्दीन द्वारा फीता काटकर की गई, जिसके बाद पूरे गांव में धार्मिक वातावरण गूँज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन, ग्रामीण और समर्थक इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। मां काली के जयकारों से पूरा पांडेडीह गुंजायमान हो गया और इसे एक बड़े पर्व की तरह मनाया गया।

मंत्री इरफ़ान अंसारी ने कहा कि यह आयोजन उनके लिए केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और मातृशक्ति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि चुनाव जीतना जनता की कृपा और मां काली के आशीर्वाद का परिणाम है।

पांडेडीह में हुआ यह भव्य आयोजन आस्था, विश्वास और वादों की पूर्ति का अद्भुत समागम रहा। श्रद्धालुओं के लिए यह दिन लंबे समय तक यादगार रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *