सोना चमकवाने ke चक्कर में 5 लाख का लगा चूना, केस दर्ज

 

जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में गहना साफ करने के बहाने जेवर ठगी करने का गिरोह सक्रिय हो चुका हे।
जादूगोड़ा में यूसिल के पूर्व कर्मी दुडकू गांव के निवासी विश्वनाथ भगत के घर से लगभग 5 लाख का गहना इसी प्रकार ठगी कर उड़ा दिया गया है।
पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत जादूगोड़ा थाना में भी की है।
चोरी के सामानों में एक अंगूठी लॉकेट दो पीस झुमका दो जोड़ी शामिल है।
विश्वनाथ भगत ने बताया कि वह सूरदा में ड्यूटी में थे घर में केवल मेरी पत्नी और नौकरानी थी इस दौरान दो लोग मेरे घर आए सोना साफ करने को लेकर पूछने लगे कहा गया कि हम कम कीमत में सोने के गहने को अच्छे से साफ कर देंगे यह सुन पत्नी ने सभी गहने निकाल दिया और वे लोग गहने को साफ करते रहें इस बीच पत्नी घर के अंदर गई थी इतने में ठग गहने लेकर फरार हो गया।
वहीं उन्होंने बताया कि घर के नौकरानी ने बताया कि वह उन लोगों को पहचान लेगी दो लोग थे एक लोग काला शर्ट पहना हुआ था और एक लाल शर्ट पहना हुआ था भगाने के क्रम में काला शर्ट वाला बाइक गाड़ी चला रहा था l
उनकी धर्मपत्नी 57 वर्षीय सुजाता भगत के बारे में उन्होंने बताया कि वह जल्दी घर में किसी को घुसने नहीं देती है ना ही इस तरह के बातों पर वह विश्वास करती है लेकिन ठगी करने वाली के द्वारा ऐसा क्या कर दिया गया जिसके कारण वह उनकेझांसे में आ गई।
कुछ दिन पहले उनके बेटे अभिजीत की शादी हुई थी बेटे के शादी में भी जो गहना मिला था वह भी लेकर चले गए उन्होंने इसकी की कीमत लगभग 5 लाख के आसपास बताएं।
जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के ठगी करने वाले लोग लगातार सक्रिय हैं कई लोगों का ठगी का शिकार भी कर रहे हैं कई लोग थाना में शिकायत करते हैं तो कई लोग इसकी शिकायत नहीं कर पाते हैं।
इस मामले को लेकर थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल ने बताया कि पीड़ित के द्वारा इसकी लिखित शिकायत जादूगोड़ा थाना में की गई है घटना की जानकारी मिलने के बाद ही आसपास के सीसीटीवी को भी खंगाला गया है लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई है उन्होंने लोगों से इस तरह के ठगी करने वाले से सतर्क रहने की बात भी कही l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *