पीएम किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, किसान हुए शामिल कृषि विज्ञान केंद्र, बोकारो, पेटरवार में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। जिले के विभिन्न इलाकों से 400 से अधिक किसान इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना और उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. रंजय कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए की। इस दौरान उन्होंने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र किसान को सालाना 6,000 रुपये की सहायता राशि तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। उन्होंने कहा कि इस योजना ने किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है और कृषि में नई तकनीकों को अपनाने की दिशा में उन्हें बढ़ावा मिला है। आत्मा के उप परियोजना निदेशक ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि केंद्र और राज्य सरकारें किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से अनेक कल्याणकारी योजनाएँ चला रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, किसान क्रेडिट कार्ड सहित कई योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि इनका लाभ लेकर किसान अपनी कृषि गतिविधियों को और सुदृढ़ बना सकते हैं। कार्यक्रम में एटीएम श्री नवीन कुमार ने किसानों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने बताया कि सरकार महिलाओं को भी स्वरोजगार के लिए विभिन्न योजनाओं से जोड़ रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन रही हैं। कार्यक्रम के दौरान कई किसानों ने अपने अनुभव साझा किए और ऐसी गतिविधियों को अत्यंत लाभकारी बताया। किसानों ने कहा कि इन योजनाओं की जानकारी मिलने के बाद वे अधिक सशक्त और जागरूक महसूस करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में कृषि विज्ञान केंद्र, बोकारो के मो. जुनैद आलम, दुगा प्रसाद, एटीएम नवीन कुमार सहित अन्य कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कृषि विज्ञान केंद्र, बोकारो, पेटरवार में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। जिले के विभिन्न इलाकों से 400 से अधिक किसान इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना और उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. रंजय कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए की। इस दौरान उन्होंने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र किसान को सालाना 6,000 रुपये की सहायता राशि तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। उन्होंने कहा कि इस योजना ने किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है और कृषि में नई तकनीकों को अपनाने की दिशा में उन्हें बढ़ावा मिला है। आत्मा के उप परियोजना निदेशक ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि केंद्र और राज्य सरकारें किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से अनेक कल्याणकारी योजनाएँ चला रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, किसान क्रेडिट कार्ड सहित कई योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि इनका लाभ लेकर किसान अपनी कृषि गतिविधियों को और सुदृढ़ बना सकते हैं। कार्यक्रम में एटीएम श्री नवीन कुमार ने किसानों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने बताया कि सरकार महिलाओं को भी स्वरोजगार के लिए विभिन्न योजनाओं से जोड़ रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन रही हैं। कार्यक्रम के दौरान कई किसानों ने अपने अनुभव साझा किए और ऐसी गतिविधियों को अत्यंत लाभकारी बताया। किसानों ने कहा कि इन योजनाओं की जानकारी मिलने के बाद वे अधिक सशक्त और जागरूक महसूस करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में कृषि विज्ञान केंद्र, बोकारो के मो. जुनैद आलम, दुगा प्रसाद, एटीएम नवीन कुमार सहित अन्य कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।