परवरिश स्कूल, कुजू में मना बिरसा जयंती मना

कुजू। परवरिश एडुकेयर स्कूल, कुजू में शनिवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर विद्यालय निदेशक शैलेंद्र कुमार ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा झारखंड का जनक है। उनकी महान व्यक्तित्व को स्मरण करने की आवश्यकता है। बिरसा मुंडा का नाम लेना हीं हमें गर्व, साहस, स्वाभिमान की भावना को जागृत करता है। कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा वे केवल एक स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं बल्कि आदिवासी समाज के रक्षक समाज सुधारक और युवा शक्ति के प्रतीक थे। आज के युवा को बिरसा मुंडा के बलिदान से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। बिरसा मुंडा का संदेश यह कि अगर हम सही के लिए खड़े हो तो बदलाव अवश्य संभव है। बिरसा मुंडा के विचारों साहस, सत्य, सरलता और संघर्ष को अपने जीवन में उतारकर देश निर्माण में अपना योगदान दें।वहीं, प्रबंध निदेशक विकास कुमार सिंह ने कहा कि बिरसा मुंडा महान स्वतंत्रता सेनानी जननायक समेत आदिवासी समाज का गौरव है।बिरसा मुंडा केवल इतिहास का एक नाम नहीं बल्कि सहज, संघर्ष और सामाजिक जागरूकता का उज्जवल प्रतीक है।कार्यक्रम का शुभारंभ बिरसा हाउस की इंचार्ज शांति कुमारी के स्पीच द्वारा किया गया। इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी और योगदान को प्रस्तुत किया। उन्होंने बिरसा मुंडा के उन सभी कार्यों का वर्णन किया। तत्पश्चात विद्यालय के कक्षा दो के विद्यार्थियों ने आदिवासी लोक नृत्य के माध्यम से झारखंड संस्कृति को प्रस्तुत किया। वहीं, वर्ग 8 के विद्यार्थी स्वयं कुमार ने बिरसा मुंडा की जीवनी को प्रस्तुत किया। इधर, विद्यालय समन्वयक रश्मि कुजूर ने बिरसा मुंडा की जीवनी को प्रस्तुत किया। कहा कि दृढ़ता, नेतृत्व और दूर दृष्टि का प्रेरणादायक है भगवान बिरसा मुंडा। उन्होंने समाज को जागरूक कर शिक्षा, एकता और आत्मसम्मान का महत्व बताया। वहीं, नशाखोरी, अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों को त्यागने का संदेश दिया। मौके पर विद्यालय की अकाउंटेंट नाजो खातून, शिक्षक अर्चना कुमारी, संगीता कुमारी, शांति कुमारी, कंचन प्रसाद, नंदनी झा, प्रियंका यादव, आकांक्षा मिश्रा, सानू साहू, चंचला सिंह, हर्षिता कुमारी, नीति सोनी, पूजा सिंह, रिया कुमारी, ज्योति कुमारी नंदनी कुमारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *