सिकनी कोलयरी जल्द खोलने के असार, स्थानीय लोगों को होगा रोजगार में सृजन:रवि डे
लातेहार। लातेहार जिला के चंदवा प्रखंड स्थित सासंग पंचायत स्थित सिकनी ग्राम में झारखंड सरकार द्वारा संचालित एकमात्र सिकनी कोलियरी है। जो जल्द ही खुलने के असार हैं। यह कोलियरी बहुत दिनों से बंद पड़ी है। यहां सैकड़ो मजदूर को सीधा रोजगार मिलता है और साथ ही साथ डीओ होल्डर ट्रक मालिक को सीधे रोजगार मिलती है। इस बार काम करने वाली गोदावरी कंपनी है। इस सम्बंध में माइनस एजेंट से मजदूर नेता रवि कुमार डे ने बात कर पुरी जानकारी ली और कहा कि फरवरी माह में ही सिकनी कोलियरी खुल जाएगी। जिससे हजारों लोगों को यहां रोजगार मिलेगी। आसपास के क्षेत्र में रोजगार सृजन होने के बाद यहां के बेरोजगारों को रोजगार मिलेगी। किसी भी युवकों बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही रवि कुमार डे ने कहा कि लातेहार जिले में इन दिनों बहुत सारी कंपनियां आई है मैं देख रहा हूं कि वे सारे कंपनी झारखंड सरकार के खिलाफ कार्य कर रही है। खिलाफ यह है कि सरकार के निर्देश का पालन कोई भी कंपनी नहीं कर रही है। यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार मुहैया नहीं कर रही है। कंपनी के अंदर कार्य करने वाले लोग अधिकतर अन्य राज्यों से यहां कार्य कर रहे हैं जो हम लोग कदा भी नहीं बर्दाश्त करेंगे और स्थानीयता को ध्यान में रखते हुए कंपनी यहां के लोगों को रोजगार दे। साथ ही साथ यहां के विकास में ध्यान दे नहीं तो आंदोलन करेंगे और यहां के लोगों की मांग को कंपनियों से छीनने का काम करेंगे। ताकि यहां के बेरोजगार युवक को रोजगार मिल सके। झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री का भी आदेश है कि आउटसोर्सिंग हो या कोयला खनन करने वाले बॉक्साइट खनन करने वाले या जो भी कंपनियां है यहां के लोगों को 75% रोजगार देने का काम करें। नहीं तो रोजगार पर कब्जा भी कर लिया जाएगा। इसको ध्यान में रखते हुए यहां हमारे जिले के अंदर जो भी कंपनी कार्य कर रही है। वह यहां के लोगों को रोजगार देने का काम करें। अगर नहीं देती है तो जन आंदोलन स्थानीय लोग करेंगे। जिसकी सारी जवाब दे ही यहां कार्य करने वाले सभी कंपनियों की होगी।









