नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी प्रिया कुमारी के समर्थन में नुक्कड़ सभा

कुजू। भाजपा ओबीसी मोर्चा के रांची महानगर प्रभारी जगेश्वर प्रजापति की अगुवाई में वार्ड संख्या 4, 5 और 6 के पाहन अखरा, पैंकी क्षेत्र में महिला सम्मेलन सह नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। सम्मेलन में मुख्य रूप से मौजूद जगेश्वर प्रजापति ने कहा कि रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र का अगर कोई विकास कर सकता है तो वह प्रिया कुमारी है। इस लिए मतदान के दिन बढ़ चढ़ कर प्रिया कुमारी के पक्ष में मतदान करे। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के समग्र विकास के लिए स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करना, पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करना, सड़क व नाली निर्माण को प्राथमिकता देना तथा महिलाओं की सहभागिता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में विनोद प्रसाद, अर्जुन यादव, अर्जुन महतो, परमेश्वर प्रसाद, शांति देवी, सुनीता देवी सहित अन्य महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *