तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार मजदूर को मारी टक्कर, चालक फरार।

सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग पर घोड़ा बाबा मंदिर के समीप बुधवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई इस घटना में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बाइक सवार मजदूर को हल्की चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक सुबह अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। जैसे ही वह मंदिर के पास पहुंचा, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में आक्रोश देखा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार लगातार हादसों को न्योता दे रही है। लोगों ने प्रशासन से सड़क पर नियमित जांच और सख्ती से यातायात नियम लागू कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *