भद्रकाली कॉलेज में अप्रेंटिशिप काउंसलिंग 10 को, प्राचार्य ने जानकारी दी
चतरा, भद्रकाली डिग्री महाविद्यालय इटखोरी में मंगलवार को सोलर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी धोलेरा, अहमदाबाद के द्वारा बीएससी और डिप्लोमा उत्तीर्ण, युवक युवतियों के लिए अप्रेंटिशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी 10 फरवरी को एक दिवसीय काउंसलिंग आयोजित किया गया। यह जानकारी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ दुलार ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया काउंसलिंग में चयनित छात्र/छात्राओं को मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्युनिकेशनल, ऑटोमोबाइ, केमिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन एवं कंट्रोल से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि में आकर्षक भत्ता, और प्रशिक्षण के उपरांत नौकरी का अवसर उपलब्ध होगा, जिसके लिए आकर्षक वेतन कंपनी की ओर से दिया जाएगा। कोई भी छात्र/छात्रा बीएससी या डिप्लोमा उत्तीर्ण किए हैं वे इस का लाभ ले सकते हैं। इच्छुक छात्र छात्राएं अपने सभी शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्रों ,आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो के साथ 10 फरवरी को 11 बजे महाविद्यालय में उपस्थित होकर काउंसलिंग में भाग लें।
फोटो, भद्रकाली डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ दुलार ठाकुर










