शब-ए-बरात पर मुस्लिम समुदाय ने की इबादत, कब्रों पर पढ़ी फातिहा

शब-ए-बरात के अवसर पर सिल्ली एवं मुरी क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरी अकीदत और एहतराम के साथ यह मुबारक रात मनाई। इस मौके पर लोगों ने अपने पूर्वजों की कब्रगाहों परपहुंचकर मोमबत्ती व अगरबत्ती जलाकर फातिहा पढ़ी तथा उनके लिए मगफिरत की दुआएं कीं।शब-ए-बरात की रात मस्जिदों और घरों में पूरी रात इबादत का सिलसिला जारी रहा। लोगों ने कुरआन की तिलावत की और परवरदिगार से अपने तथा अपने बुजुर्गों के गुनाहों की माफी मांगी।दोपहर बाद से ही मुस्लिम बहुल इलाकों में रौनक बढ़ गई थी। घरों को रोशनी व झालरों से सजाया गया, वहीं युवाओं द्वारा आतिशबाजी भी की गई।मस्जिदों के मौलानाओं ने शब-ए-बरात के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह रात खुदा पाक की रहमत और इनायत की रात मानी जाती है। पूरी रात मस्जिदों में चहल-पहल बनी रही और आसपास के क्षेत्रों में लोग देर रात तक इबादत में मशगूल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *