नशे के खिलाफ सिल्ली थाना की बड़ी कार्रवाई, अफीम की फसलें नष्ट
सिल्ली :- नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिल्ली थाना पुलिस ने एक और बड़ी पहल करते हुए अफीम की अवैध खेती पर कड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने बुढ़ावेड़ा, अजयगढ़ और दोवाडु क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती को नष्ट किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार सिल्ली थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने अभियान चलाकर अफीम के खेतों को चिन्हित किया और भारी संख्या में लगी अफीम की फसलों को मौके पर ही नष्ट किया गया। इस कार्रवाई से नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।सिल्ली थाना प्रभारी नवीन कुमार ने स्पष्ट किया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और अफीम की खेती करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।










