विद्यालय परिवार ने शिक्षक मोहन यादव को भावभीनी विदाई दी गई

सरल स्वभाव और अनुशासित शिक्षण शैली के लिए याद किए जाएंगे शिक्षक मोहन यादव

कुतुबुद्दीन
बारियातू। प्रखंड अंतर्गत बालूभाँग पंचायत के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, इंदुवा में सेवानिवृत्त शिक्षक मोहन यादव के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में भैसादोन के प्रधानाध्यापक मनोज तिवारी मुख्य अतिथि सह बिल पत्रवाहक के रूप में तथा पंचायत के उप मुखिया बिनोद यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई। इसके बाद विद्यालय परिवार की ओर से सेवानिवृत्त शिक्षक मोहन यादव को फूल-माला एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मनोज तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है। मोहन यादव ने अपने सरल, सहज और अनुशासित शिक्षण शैली से न केवल विद्यार्थियों को ज्ञान दिया, बल्कि उनके जीवन को सही दिशा भी प्रदान की। उनका योगदान विद्यालय और क्षेत्र के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।
इस अवसर पर भावुक होते हुए मोहन यादव ने अपने शिक्षण अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि वे 7 जनवरी 2000 को शिक्षा सेवा में जुड़े थे और 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान विद्यार्थियों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों से जो प्रेम, स्नेह और सहयोग मिला, वह उनके लिए अमूल्य धरोहर है। शिक्षा उनके लिए केवल नौकरी नहीं, बल्कि सेवा और साधना रही है।कार्यक्रम में उपस्थित अन्य शिक्षकों ने भी अपने विचार रखते हुए मोहन यादव के व्यक्तित्व और कृतित्व की सराहना की। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक बबन राम, शिक्षक जय कुमार राम, उमेश सिंह, द्वारिका राम, राजकुमार पाल, दामोदर प्रसाद, लालचंद पासवान, रामाधार प्रसाद, संजय पासवान, रंजीत उरांव सहित पूर्व प्रबंधन समिति अध्यक्ष संतोष यादव, राजन यादव तथा बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *