अंचलाधिकारी सुनील कुमार सिंह को सेवानिवृत होने पर किया गया सम्मानित संवाददाता नीलांबर पीतांबरपुर।
नीलांबर पीतांबरपुर अंचल के अंचलाधिकारी सुनील कुमार सिंह के सेवानिवृत होने पर सनातन धर्म सभा द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सनातन धर्म सभा के केंद्रीय अध्यक्ष अजीत तिवारी द्वारा श्री सिंह को अंगवस्त्र के साथ सम्मानित किया गया।सम्मान समारोह सादगीपूर्ण गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान सनातन धर्म सभा के केंद्रीय अध्यक्ष अजीत तिवारी ने कहा कि अंचलाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने अपने सेवाकाल में ईमानदारी, निष्ठा एवं निडरता के साथ प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन किया है। उनके कार्यों से आम जनता को लाभ मिला है और प्रशासन तथा जनता के बीच विश्वास मजबूत हुआ है।सम्मान प्रदान करते हुए अजीत तिवारी ने श्री सिंह के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मठ और संवेदनशील अधिकारी समाज और प्रशासन दोनों के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने भी श्री सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह के अंत में अंचल अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे भी निष्ठा और ईमानदारी से जनसेवा करने की प्रेरणा देता रहेगा।










