विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला है बजट – पंकज गुप्ता

पतरातू। केंद्रीय बजट 2026- 27 को ऐतिहासिक बताते हुए प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह कोडरमा जिला प्रभारी भाजपा युवा मोर्चा के पंकज गुप्ता ने इस बजट में आम आदमी की जरूरत और समाज की हर वर्ग के विकास को दृष्टि से बेहद सकारात्मक और समावेशी बताया। पंकज गुप्ता ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है बल्कि सीधे आम लोगों की जिंदगी से जुड़ा हुआ है। इसमें गरीब मध्यम वर्ग किसान युवा और महिलाओं को केंद्र में रखा गया है जिस देश के हर हिस्से में समग्र विकास को बढ़ावा मिलेगा। विशेष रूप से महंगाई पर नियंत्रण और आम नागरिकों की बुनियादी जरूरत को पूरा करने के लिए खाद्य सामग्री दवाइयां शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और सस्ता बनाने पर जोर दिया गया है। स्वास्थ्य क्षेत्र में कैंसर और डायबिटीज जैसे बीमारियों के इलाज हेतु दावों की कीमत कम करना आम आदमी के लिए राहत का कम है किसानों के लिए बजट मे बीज खाद सिंचाई फसल बिक्री प्रणाली को मजबूत करने के उपाय शामिल किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *