तनवीर आलम ने सुनी ग्रामीणों की समस्या, मनरेगा व एसआईआर को लेकर किया जागरूक
बरहरवा प्रखंड के मिर्जापुर पंचायत अंतर्गत मिर्जापुर एवं लालमाटी गांव में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव डा. तनवीर आलम ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को सुन संबंधित विभागों से समन्वय कर समाधान कराने का भरोसा दिलाया।
बैठक के दौरान डा. तनवीर आलम ने एसआईआर,स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि मतदाता सूची से किसी भी योग्य नागरिक का नाम न कटे, इसके लिए सभी को सजग रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर मतदाताओं को जागरूक करें, ताकि लोकतंत्र को कमजोर करने की किसी भी साजिश को नाकाम किया जा सके।
डा.तनवीर ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों, मजदूरों और ग्रामीणों के अधिकारों को लगातार छीनने का काम कर रही है। मनरेगा जैसी ऐतिहासिक योजना, जिसने करोड़ों परिवारों को रोजगार और सम्मान दिया, उसे कमजोर करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा को खत्म नहीं होने देगी और जरूरत पड़ी तो सड़क से संसद तक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
उन्होंने एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मतदाता सूची से नाम काटने की साजिश लोकतंत्र पर सीधा हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चाहती है कि गरीब, दलित, अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्ग के मतदाता वोट देने से वंचित हो जाएं। डॉ. आलम ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करें और किसी भी कीमत पर योग्य मतदाताओं का नाम कटने न दें।
डॉ. तनवीर आलम ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो गरीब, किसान, मजदूर और आम जनता की आवाज बनकर खड़ी है। भाजपा की नीतियां सिर्फ पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाली हैं, जबकि आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और बदहाल व्यवस्था से त्रस्त है।
ग्रामीणों ने बैठक के दौरान अपनी समस्याएं रखते हुए कहा कि मनरेगा में काम नहीं मिल रहा, भुगतान में देरी हो रही है और स्थानीय स्तर पर अधिकारियों की मनमानी बढ़ गई है। इस पर डॉ. तनवीर आलम ने संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।
बैठक मे अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस ने साफ संदेश दिया कि जनता के हक और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
मौके पर जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान,प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, जिला सोशल मीडिया चेयरमैन नेहाल अख्तर,पंचायत अध्यक्ष मुमताज शेख, साहेबगंज जिला युवा सचिव अब्दुल करीम, उपमुख्या आलमगीर अलम, मुख्या प्रतिनिधि समीम शेख, एनएसयूआई कॉलेज अध्यक्ष सोयेब अख्तर, मोताजुल हक, कमालुद्दीन, हारून शेख, अरमान अली, शमीम शेख,शरिक रब्बानी , कालू शेख, मोकीम शेख,फिरोज आलम,आलमगीर आलम, शरत मंडल, अरमान अली, हसन शेख सहित सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।










