खोपड़िया बाबा धर्मशाला में विहिप-बजरंग दल ने श्रद्धा और समरसता के साथ मनाई संत शिरोमणि
भुरकुंडा।भुरकुंडा बाजार स्थित खोपड़िया बाबा धर्मशाला में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को संत शिरोमणि संत रविदास जी की जयंती श्रद्धा एवं भावपूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत भक्ति गीत से हुई। कार्यक्रम में बौद्धिक सत्र में अनामिका श्रीवास्तव, शुभम गिरी एवं देव गुप्ता ने संत रविदास जी के जीवन, उनके संत बनने की यात्रा तथा समाज में समरसता स्थापित करने के उनके संदेशों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी निर्मलता और धैर्य के साथ समाज को जागरूक करने की सीख संत रविदास जी के विचारों से मिलती है। आज जब समाज जातीय विभाजन से जूझ रहा है, तब उनकी वाणियों को अपनाकर एकजुटता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत किया जा सकता है। वक्ताओं ने सामाजिक भेदभाव और जातिगत बंटवारे से ऊपर उठकर समाज-हित में कार्य करने की प्रेरणा संत रविदास जी से लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अनामिका श्रीवास्तव (भुरकुंडा पालक सह दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका), नंदकिशोर राम (बजरंग दल जिला सहसंयोजक), सूरज कुमार (विहिप अध्यक्ष, चिकोर) सहित पुजारी नंदकिशोर मिश्रा, विनय मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, पुनीत कुमार, योगेश दांगी, सनी कुशवाहा, अवितेश सिंह, शुभम गिरी, देव गुप्ता, पप्पू सिंह, ऋषि विश्वकर्मा, वीरेंद्र सिंह, अभिनव यादव, जयशंकर गुप्ता, रमन अविनाश, विवेक कुमार, बुधन गोस्वामी, शिवम कुमार, क्रांति किशोर, राज नायक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थें। कार्यक्रम का समापन श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण के साथ हुआ।










