सौंदा डी पंचायत में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं ने सुना 2026 का बजट भाषण
भुरकुंडा।केंद्रीय बजट वर्ष 2026 के अवसर पर पतरातू मंडल के सौंदा डी पंचायत अंतर्गत बाजार क्षेत्र स्थित बूथ संख्या 303 में रविवार को सामूहिक रूप से भाजपा कार्यकर्ताओं ने बजट भाषण सुना। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष रंजन भगत ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बजट में विकास, रोजगार और जनकल्याण को प्राथमिकता दी गई है। ऐसे कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं में सरकार की योजनाओं और नीतियों को लेकर जागरूकता बढ़ती है, जिससे आमजन तक सही जानकारी पहुंचाई जा सके। कार्यक्रम में उत्तरी छोटानागपुर पश्चिम प्रमंडल सोशल मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो. वारिस खान, जिला कार्यसमिति सदस्य डब्लू पांडेय, मंडल मंत्री व कार्यक्रम के संयोजक अमरेश कुमार, सहसंयोजक विकास कुमार एवं राहुल कुमार सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष असलम मियां, नरेंद्र कुमार, पंचायत संयोजक विष्णु राम, बूथ अध्यक्ष सुबोध रजक सहित बिश्नु कुमार, प्रवीण कुमार, अनुप प्रसाद, सुनील मिश्रा, राम पुकार, अशोक कुमार, मो. नईम खान सहित अन्य बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद थे।










