रंका अनुमंडल मुख्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर शान से लहराया झंडा तिरंगा
रंका – देश के 77 वीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर रंका अनुमंडल मुख्यालय सहित सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भी राष्ट्रीय झंडा तिरंगा शान से फहराया गया। झंडोत्तोलन का शुभारंभ रंका अनुमंडल पदाधिकारी रूद्र प्रताप ने अपने आवासीय कार्यालय पर 08:40 बजे पूर्वाह्न में तिरंगा फहरा एवं झंड़े को सलामी दे कर किया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह ने आवासीय कार्यालय में 08:50 बजे पूर्वाह्न में तिरंगा फहराया और झंड़े को सलामी दी। अनुमंडल कार्यालय में 09:00 बजे अनुमंडल पदाधिकारी रूद्र प्रताप ने तिरंगा फहराया।बार एसोसिएशन कार्यालय में अधिवक्ता रेवती रमण सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ असजद अंसारी, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में वार्डेन अनिमा बेक, राजमाता गुंजेश्वरी देवी इंटर महाविद्यालय में प्राचार्य भरतलाल चौधरी, प्रखंड संसाधन केंद्र में बीपीएम रवि कुमार सिंह, नेता जी सुभाषचंद्र बोस आवासीय समर्थ विद्यालय में वार्डेन आशा कुमारी तिग्गा, राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक इन्द्र नारायण झा, अभिजीत गौतम पुलिस निरीक्षक कार्यालय में, रंका थाना में थाना प्रभारी रवि कुमार केशरी ने तिरंगा फहराया और झंड़े को सलामी दी। परियोजना कन्या उवि रंका में प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार रजक ने तिरंगा फहराया। एसके इंटरनेशनल स्कूल में अनुमंडल पदाधिकारी रूद्र प्रताप ने तिरंगा फहराया और झंड़े को सलामी दी। रंका प्रखंड कार्यालय में प्रमुख लीलावती देवी ने तिरंगा फहराया। झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कार्यालय में अध्यक्ष जैनुल्लाह अंसारी, नन्हा तारा पब्लिक स्कूल में निदेशक रामबाबू ठाकुर ने तिरंगा फहराया और झंड़े को सलामी दी। रंकाकला पंचायत भवन में मुखिया रणजीत सोनी, कंचनपुर पंचायत कार्यालय में मुखिया प्रतिमा देवी पति चंद्रशेखर कुमार, मानपुर पंचायत भवन में मुखिया हासिम अंसारी, बाहाहारा पंचायत भवन में मुखिया किरण देवी पति रविन्द्र पासवान, सोनदाग पंचायत भवन में मुखिया रिमा देवी पति हेमंत पासवान, चुटिया पंचायत भवन में मुखिया गीता देवी पति शंभू गुप्ता, विश्रामपुर पंचायत भवन में मुखिया जीना देवी मुखिया प्रतिनिधि विवेक कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, खपरो पंचायत भवन में मुखिया शहनाज़ प्रवीण पति जफर अंसारी इस अवसर पर रंका पूर्वी एवं पश्चिमी वन क्षेत्र कार्यालय, जेठन सिंह प्रतिमा स्थल, विद्युत कार्यालय में भी तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर प्रभातफेरी और नन्हा तारा पब्लिक स्कूल रंका के द्वारा भव्य, सुंदर एवं आकर्षक झांकी निकाली गई और बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।










