रंका में मतदाता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
रंका – भारत निर्वाचन आयोग के स्थापना सह मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी 2026 को रंका प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम बेला तोपनों के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर रंकाखुर्द में भी जेएसएलपीएस के महिला दीदीयों के द्वारा प्रभातफेरी और मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई और बीडीओ शुभम बेला तोपनों ने उपस्थित लोगों को मतदान के प्रति शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर बीडीओ शुभम बेला तोपनों ने आजाद सिपाही को बताया कि मतदाता दिवस पर मतदाताओं को मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए जागरुक करना है। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता संबंधी नारे, पोस्टर एवं बैनर प्रदर्शित किए गए। इस मौके पर बीडीओ शुभम बेला तोपनों, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी संजय कुमार गुप्ता, जेएसएलपीएस के एल एच बीआरपी सत्येन्द्र कुमार, मुखलाल उरांव, उमेश उरांव, एफटीसी सुदामा कुमार रवि, श्रीकांत उपाध्याय, मानपुर पीएलवी अमरेन्द्र कुमार,रंका पीएलवी कैमुद्दीन अंसारी, राजेश कुमार चौधरी, सुनिल मिंज, सहिया पूनम कुमारी, सक्रिय महिला आशा देवी, बीमला कुंवर, अनिता देवी, प्रभा देवी, आशा देवी, सुभद्रा देवी, मनिषा देवी, संतोष राम सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।










