घाटशिला कॉलेज एनसीसी का कर्नल अहूजा ने किया निरीक्षण

घाटशिला कॉलेज एनसीसी के समस्त कार्यकलापों का निरीक्षण 37 झारखंड बटालियन एनसीसी के कमांडिंग अधिकारी सह कोल्हान एनसीसी के कमांडर कर्नल विनय अहूजा ने किया। उनके आगमन पर सर्वप्रथम कॉलेज के मुख्य द्वार पर प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने उनका स्वागत किया। तत्पश्चात झारखंड के पारंपरिक रीति-रिवाजों से उनका सम्मान किया गया। उसके बाद कर्नल अहूजा ने एनसीसी परेड का निरीक्षण किया। परेड का कमांड वरिष्ठ कैडेट राजाराम हेम्ब्रम ने किया।
एनसीसी परेड निरीक्षण के बाद कर्नल विनय अहूजा ने कॉलेज एनसीसी कार्यालय का निरीक्षण किया। वहां एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट महेश्वर प्रमाणिक ने उन्हें एनसीसी गतिविधियां से अवगत करवाया। विगत 21 जनवरी को एनसीसी के भगवान बिरसा मुंडा पदयात्रा कार्यक्रम का रिपोर्ट भी उन्हें दिखाया। रिपोर्ट देखकर कर्नल अहूजा बहुत खुश हुए। उन्होंने इस अवसर पर कैडेटों को एनसीसी प्रशिक्षण के महत्व को भी बताया। निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि घाटशिला कॉलेज एनसीसी का समस्त कार्यकलाप अति प्रसंसनीय है। इस मौके पर कर्नल अहूजा एवं प्राचार्य डॉ चौधरी ने संयुक्त रूप से वरिष्ठ कैडेट राजा राम हेम्ब्रम को अंडर अफसर का रैंक लगाकर उन्हें प्रोत्साहित किया।
एनसीसी गतिविधियों का निरीक्षण करने के बाद कर्नल अहूजा को प्राचार्य कक्ष लाया गया। जहां उन्हें प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने अंगवस्त्र, पुष्प पौधा एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट महेश्वर प्रमाणिक, डा डी सी राम, प्रो इंदल पासवान, डा एस पी सिंह, डा संदीप चंद्र, डा संजेश तिवारी, डा कुमार विशाल, प्रो रामविनय श्याम, प्रो पुंजिसा बेदिया, प्रो मानिक मार्डी, प्रो बसंती मार्डी आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *