गिद्दी कोयलांचल व ग्रामीण क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस की धूम

गिद्दी | प्रतिनिधि गिद्दी कोयलांचल सहित इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी कार्यालयों, कोयला परियोजनाओं और शिक्षण संस्थानों में तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रगान की गूंज रही। गिद्दी कोयलांचल व ग्रामीण क्षेत्र में गणतंत्र दिवस की धूम रही।अरगड्डा महाप्रबंधक कार्यालय में अरगड्डा महाप्रबंधक सत्यजीत कुमार, डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख दीपा देवी, गिद्दी व डाड़ी थाना में थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह, गिद्दी सी परियोजना कार्यालय में पीओ मो. शकील अख्तर, गिद्दी परियोजना कार्यालय में पीओ रंधीर कुमार सिंह, रैलीगढ़ा परियोजना कार्यालय में पीओ एएन सिंह, सिरका परियोजना कार्यालय में पीओ दिलीप कुमार ने झंडोत्तोलन किया. राष्ट्रीय पर्व के उपलक्ष्य में क्षेत्र के कई विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों और नृत्य के माध्यम से देश के वीर शहीदों को याद किया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की और मिठाई का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *