मरकच्चो के विभिन्न संस्थानों में शान से फहरा तिरंगा

मरकच्चो। प्रखण्ड के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों, क्लबों व विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालयों में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज शान से फहराया गया। मरकच्चो प्रखंड मुख्यालय कार्यालय में प्रमुख बिजय कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से फहराया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी हुलास महतो, अंचलाधिकारी परमेश्वर कुशवाहा, थाना प्रभारी मरकच्चो नंदकिशोर तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, पूर्व प्रखंड प्रमुख मरकच्चो सावित्री देवी, उत्तरी पंचायत मखिया रणजीत कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। वहीं मरकच्चो थाना में थाना प्रभारी नंदकिशोर तिवारी, सर्वोदय +2 उच्च विद्यालय में प्राचार्य सन्तोष प्रसाद, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरकच्चो में डॉ मोनिका मिश्रा, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में प्राचार्य सह वार्डेन उषा टोपनो, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय देवीपुर में प्राचार्य न्यूटन कुमार, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय मरकच्चो में प्रधानाध्यापक विद्या सागर, सांसद कार्यालय में प्रयाग महतो, बंधन चौक मरकच्चो में सहदेव सिंह, राजद कार्यलय मे प्रखंड अध्यक्ष अशोक दास तथा प्रखंड के सभी पंचायत भवनों में मुखिया ने झंडा फहराया। वहीं प्रखण्ड के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में प्रधानाचार्य ने झंडा फहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *