होटल व लॉज में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण अंचलाधिकारी व नगर थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से की जांच

पाकुड़ के अंचलाधिकारी अरविंद कुमार बेदिया एवं नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न होटल एवं लॉज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आगंतुक रजिस्टर एवं सीसीटीवी कैमरा की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने होटल एवं लॉज संचालकों को निर्देश दिया कि सभी आगंतुकों का विवरण रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए तथा सीसीटीवी कैमरा हमेशा सक्रिय और सही स्थिति में रखा जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों का पालन न करने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में शांति, कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए इस तरह का नियमित निरीक्षण आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान कई होटल व लॉज में व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *