अरगड्डा में स्कूली बच्चों ने मां सरस्वती की प्रतिमा का किया विसर्जन, लगाए जयकारे, मांगा आशीर्वाद, हर्षोउल्लास का रहा वातावरण
गिद्दी। अरगड्डा नव प्राथमिक विद्यालय नीचे धौड़ा के बच्चों ने शनिवार को मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकाली, जो विद्यालय से होकर दामोदर नदी घाट के किनारे समाप्त हुआ, बच्चों ने मां को अंतिम पूजन आरती अबीर गुलाल अर्पित किया, ग्रामीण महिलाओं ने खोयचा भरा, साथ ही सुख, समृद्धि, विद्या, बुद्धि का आशीर्वाद मांगा, मां सरस्वती के कई नाम से पूरा क्षेत्र गुंजामय बन उठा, ग्रामीणों ने भी मां को अंतिम विदाई हाथ जोड़कर नम आंखों से दिया। अवसर पर प्रधानाध्यापिका सबिता कुमारी, छात्र लक्ष्मी कुमारी, माही कुमारी, मिस्टी कुमारी, आराध्या कुमारी, रिया कुमारी, नेहा कुमारी, शांति कुमारी, परी कुमारी, रोहनी कुमारी, बेनी कुमार, राजा कुमार, यीशु जामुदा, निकेतन कुमार, आकाश कुमार, युबी कुमार, अंश कुमार, बीर कुमार, अंकित कुमार, सुशांत कुमार समेत दर्जनों छात्रों उपस्थित थे।










