नगर परिषद अध्यक्ष व वार्डो के आरक्षण के संबंध में समाजसेवियों ने ज्ञापन सौपा, किया त्रुटि सुधार मांग
गिद्दी। झारखंड नगर निकाय चुनाव के द्वारा आरक्षण सूची जारी होने के बाद इसे लेकर असंतोष व्याप्त है, शनिवार को समाज सेवी और ग्रामीणों ने इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी को पत्र सौपा है, इसमें कहा है कि रामगढ़ जिला अध्यक्ष पद महिला व वार्ड 17 एवं 24 को अनारक्षित कर देने, नियमत: 17 को अनुसूचित जनजाति, वार्ड 24 को अनुसूचित जाति वार्ड 12 को अनारक्षित एवं वार्ड 16 को अनारक्षित करने, इसके अलावे पत्र में कहा है कि 18/12/25 को प्रकाशित वार्ड संख्या 1, 2, 10, 12, 18, 21 32 को अनुसूचित जनजाति करने, जबकि वार्ड संख्या 13 14 15 16 को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया, परंतु वार्ड संख्या 17 में 2, 12,18, 21 में ज्यादा अनुसूचित जनजाति वर्ग संख्या है, इस प्रकार वार्ड 24, 16 में ज्यादा अनुसूचित जाति वर्ग की संख्या है, रामगढ़ जिला निर्वाचन संख्या 2 भाग 1 2 3 एवं नगर पालिका चुनाव 2021 वोटर लिस्ट है, मांगा किया कि त्रुटि को नियमत: पूर्वक दूर करते हुए ठीक किया जाए, मांग करने वालों में समाजसेवी संजय महतो, डॉक्टर राजेश कुमार महतो, संतोष महतो, स. मोआजम, रमेश करमाली, करमचंद महतो, जीतराम महतो बालकिशुन महतो, फिरदोष आदि शामिल है।










